गांजा तस्करी में लिप्त वाराणसी के चार तस्कर धराए
पुलिस की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, दो कार से बरामद हुआ 33 किलो गांजा सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी मम्मी ढ़ावा के पास से पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार की देर रात दो वाहनों से भारी मात्रा में गांजा बरामद करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। वाराणसी जनपद के रहने वाले कार सवार सभी तस्कर उड़ीसा से 33 किलो गांजा लेकर जा रहे थे।
अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि बीती रात सदर कोतवाली पुलिस के साथ ही एसओजी की टीम ने मुखबिर की सूचना पर लोढ़ी गांव के पास हाइवे किनारे स्थित मम्मी ढ़ावा के समीप से दो कारों से 33 किलो गांजा बरामद किया है। कार सवार तस्कर
शशिकान्त सिंह पुत्र सुरेश प्रताप सिंह निवासी तारापुर थाना चितईपुर वाराणसी, दिव्यांशु सिंह पुत्र सुनील उर्फ बच्चा सिंह निवासी नुआंव, थाना चितईपुर वाराणसी, अंकित सिंह पुत्र अजय सिंह निवासी नुआंव डाफी थाना चितईपुर वाराणसी व अमन सिंह पुत्र स्वयंप्रकाश सिंह निवासी तारापुर थाना चितईपुर वाराणसी को गिरफ्तार किया गया है। बताया कि मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त दोनों कारों को सीज करते हुए पकड़े गए तस्करों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें कानून के हवाले कर दिया गया। इस मौके पर सदर कोतवाल सत्येन्द्र कुमार राय, प्रभारी एसओजी राम स्वरूप वर्मा, प्रभारी सर्विलांस सेल नागेश कुमार सिंह, प्रभारी चौकी चुर्क सुनील कुमार, कांस्टेबल रमेश गोड़, शशिकान्त राठौर, संजय चौहान, प्रेम प्रकाश चौरसिया, प्रकाश कुमार सिंह, सतीश कुमार सिंह, जय प्रकाश सरोज आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
Delhi 34 news report by Anand Prakash Tiwari
!doctype>


0 Comments