ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

क्लोजिंग सेरेमनी में बच्चों ने किया प्रतिभाग

 क्लोजिंग सेरेमनी में बच्चों ने किया प्रतिभाग

सोनभद्र। नगर के आर्यन्स एकेडमी स्कूल में शनिवार को आयोजित क्लोजिंग सेरेमनी में वच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल वैष्णवी पांडेय, अनुष्का मिश्रा, सौम्या शुक्ला, आराध्या पांडेय, ऋषभ निगम, अमन, अविनाश निगम, अविका, देविका, सम्राट यादव, सत्यम, अल्का आदि छात्र-छात्राओं को उत्साहवर्धन के लिए पुरस्कृत किया गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या चित्रा जालान ने सभी वच्चों को आने वाले वार्षिक परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दी। कहा कि वार्षिक परीक्षा नजदीक है, इसलिए आप लोग अपना ज्यादा से ज्यादा ध्यान पढ़ाई पर लगाएं। इस मौके पर प्रियंका चौबे, नवीन कुमार पांडेय, सुषमा पांडेय, निशा चौवे, प्रतिमा, कावेरी श्रीवास्तव, अश्वनी मिश्र, रोमा, सुल्ताना, अपर्णा, नीतीश, महेश त्रिपाठी, उमाकांत दूबे, योगेश, हरि ओम पांडेय आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments