ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

युवा राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने मनाया जन्मदिन

 


युवा राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने मनाया जन्मदिन


सोनभद्र । युवा राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह पटेल के जन्मदिन के उपलक्ष में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रदेश सचिव युवा विवेक चतुर्वेदी के नेतृत्व में कैंप कार्यालय रावटर््सगंज पर केक काटा गया और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर संगठन के मुद्दों पर चर्चा की गई और कई कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। प्रदेश सचिव युवा विवेक चतुर्वेदी, राष्ट्रीय लोक दल के संगठन महासचिव पवन शुक्ला, कोषाध्यक्ष चंद्रभान सिंह पटेल, विकास पांडेय, व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सचिन गुप्ता, विजय केशरी, सतीश कुमार, दीपक गुप्ता, रिंकू प्रजापति और अनमोल कुमार उपस्थित थे। सभी ने रविंद्र सिंह पटेल को जन्मदिन की बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन किया और संगठन को मजबूत बनाने के लिए काम करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संगठन के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और भविष्य की रणनीति तैयार की गई।

Post a Comment

0 Comments