देव दीपावली पर दीपों की रोशनी से जगमगाया सोनांचल
सोनभद्र। सोनांचल में बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर देव दीपावली का भव्य आयोजन किया गया। नगर के विभिन्न जलाशयों समेत चोपन के सोन नदी के किसाने बने घाट पर हजारों दीपक जलाए गए। विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं के साथ क्षेत्रीय लोग इस कार्यक्रम में बढ़चढ़ का हिस्सा लिया।
मारवाड़ी युवा मंच सोनभद्र, महिला युवा मंच सोन महिला शाखा एवं राणी सती दादी भक्त मंडल के बैनर तले महिलाओं ने स्थानीय लोगों के साथ नगर केे राम सरोवर जलाशय पर देव दीपावली के शुभ अवसर पर दीपक जलाया। अध्यक्ष हिमांशु केजरीवाल ने बताया कि इस वर्ष देव दीपावली के शुभ अवसर पर नगर के रामसरोवर पर दीपदान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मारवाड़ी युवा मंच सोनभद्र के सचिव शुभम् अग्रवाल ने बताया युवा मंच हमेशा से नगर स्थित राम जलाशय पर दीपदान का कार्यक्रम आयोजित कर रहा है और सभी से अनुरोध किया कि वह भी अच्छे अच्छे कार्यों को करते रहें और अपने समाज का नाम आगे बढ़ाते रहें। मौके पर मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा की अध्यक्षा ऋतु जालान, सचिव रंजना अग्रवाल ,कोषाध्यक्ष दीप्ति केडिया, सदस्य सीमा केडिया, अनिता थर्ड, अंकित केजरीवाल, खुशबू खेतान, पूनम खेतान, पूनम केडिया, सीमा अग्रवाल, युवा मंच से राकेश जालान, सचिन अग्रवाल, रवि केजरीवाल, पंकज कानोडिया, सुयश कानोडिय, रवीन्द्र अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
ग्रामीणों के साथ संदीप मिश्रा ने मनायी देव दीपावली
कार्तिक पूर्णिमा पर पटना ग्राम पंचायत के सिवाला पर किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के बैनर तले ग्रामीणों ने हर्षोल्लास के साथ देव दीपावली मनाया। पेड़ है तो प्रांण है अभियान के संयोजक संदीप मिश्रा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने दीपदान किया। संदीप मिश्रा ने देव दीपावली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि त्रिपुरासुर का वध कर जन जन में शान्ति की स्थापना महादेव ने किया था, इसी उपलक्ष में हम सभी देव दिपावली मनाते है। इसी क्रम में किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के सभी कार्यकर्ता पटना सिवाला पर महादेव का दर्शन कर अपने सभी क्षेत्र के परिवारीजनो के जीवन में सुख शांति समृद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना किए। घाघर नदी जो सोनभद्र के किसानों के लिए जीवनदायिनी हैं, पर दीपक जलाए गए। इस मौके पर अमरनाथ चेरो, रामसेवक पाल, सिद्धनाथ चौबे, आकाश चौहान, नागेन्द्र धागर, सतेन्द्र धागर, रामयस खरवार, दिनेश चेरो, शुभम, शिवपूजन आदि मौजूद रहे।
!doctype>


0 Comments