ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

फसलों का आकलन कराकर किसानों को मुआवजा दिलाए जाने की मांग

 


फसलों का आकलन कराकर किसानों को मुआवजा दिलाए जाने की मांग


सोनभद्र। सोनांचल में पिछले पांच दिनों से रूक-रूक पर हो रही बारिश से फसलें बर्बाद होने से कृषकों को काफी नुकसान पहुंचा है। इस आकृतिक आपदा से नष्ट हुई फसलों का सर्वे कराकर पीड़ित कृषकों को मुआवजा दिए जाने की मांग मुखर होने लगी है। पूर्वांचल नव निर्माण किसान मंच के नेताओं के बाद अब भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डा. धर्मवीर तिवारी ने मोथा चक्रवात से नष्ट हुई फसलों का आकलन कराकर पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाए जाने की मांग को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्राचार किया है। 

पूर्व जिलाध्यक्ष डा धर्मवीर तिवारी ने कहा कि सूबे की भाजपा सरकार किसानों के साथ कंथे से कंथा मिलाकर खड़ी है। इस प्राकृतिक आपदा में नष्ट हुई फसलों का आकलन कराकर पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए तमाम योजनाएं चला रखी है। योजनाओं का लाभ किसानों को भरपूर मिल भी रहा है। इस सरकार में किसानों के साथ कत्तई अन्याय नहीं होगा। मोथा चक्रवात से नष्ट हुई फसलों का आकलन कराकर प्रदेश सरकार पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाने का काम करेगी।

Post a Comment

0 Comments