ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

हाइब्रिड धान की खरीद बंद होने से मारे-मारे फिर रहे कृषक


 हाइब्रिड धान की खरीद बंद होने से मारे-मारे फिर रहे कृषक 


सोनभद्र। लगातार विरोध प्रदर्शन के बाद भी तमाम क्रय केन्द्रों पर किसानों के हाइब्रिड धान की खरीद न किए जाने से आक्रोशित किसानों ने गुरूवार को किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया। सर पर हाइब्रिड धान से भरे बोरा लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे किसानों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी दी कि हाइब्रिड धान की खरीद क्रय केन्द्रों पर वरीयता के आधार पर शुरू नहीं की गई तो मजबूर होकर वे अपने उपज को कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी के सामने खाली करने को विवष होंगे। 

किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने का दंभ भरने वाली भाजपा सरकार में जनपद के किसान अपने उपज की विक्री करने को लेकर काफी परेशान है। जनपद के क्रय केन्द्रों पर किसानों के हाइब्रिड धान की खरीद नहीं की जा रही है। अधिकारियों की इस व्यवस्था से हाइब्रिड धान की खेती करने वाले कृषक खासे परेशान हैं। बाजार सहित मीलरों के पास मजबूर होकर संबंधित किसान अपने हाइब्रिड धान की विक्री औने-पौने दाम पर कर रहे हैं। छुट्टी के दिन किसानों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा ने कहा कि आज एक तरफ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बायपेयी की जयंती मनायी जा रही है। किसान मशीहा पूर्व पीएम स्व. अटल बिहारी बायपेयी हमेशा कहा करते थे कि इस देश का किसान, देश की आत्मा हैं। लेकिन भाजपा सरकार के अधिकारियों की वजह आज जनपद के किसानों की आत्मा आत्मा कराह रही है। इस सरकार में बैठे अधिकारी फर्जी रिपोर्ट भेजकर किसानों को शोषण करने का काम कर रहे हैं। कहा कि वे कार्यकर्ताओं के साथ हर एक धान क्रय केन्द्रों का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। अधिकांश क्रय केन्द्रों पर किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हाइब्रिड धान की खरीद बंद किए जाने से किसान खासे परेशान हैं। संबंधित अधिकारी राईस मिलरों से मिलीभगत कर किसानों का शोषण करने का काम कर रहे हैं। अधिकारियों के संरक्षण में ही राईस मिलर किसानों के उपज को औने-पौने दाम पर खरीद कर मालामाल हो रहे हैं। कहा कि यदि राईस मिलरों के स्टाक की यदि निष्पक्ष जांच करा दी जाए तो सच्चाई आमजन के सामने उजागह हो सकती है। मांग की कि राईस मिलरों के स्टाक को चेक किया जाए। खरीद में लगे सभी क्रय केन्द्र प्रभारियों के सम्पत्ति की जांच करायी जाए। किसान सम्पर्क रजिस्टर में एक सप्ताह में खरीद किए गए धान से संबंधित किसानों का नाम प्रत्येक क्रय केन्द्रों पर चस्पा किया जाए। इस दौरान उन्होंने बिजली विभाग पर भी गंभीर आरोप लगाया। कहा कि बिजली विभाग के अधिकारी मनमानी बिल भेजकर किसानों का शोषण कर रहे हैं। इस मौके पर रामरक्षा बिन्द, त्रिलोकी जायसवाल, आकाश चौहान, सत्रुधन बिन्द, आकाश राज, विजय चौहान, दिनेश चेरो, विजय बिन्द, शिव बिन्द, रामयश खरवार, विजय पनिका, राजू मौर्य, सुरेश पटेल, नागेन्दर पटेल, विवेक जाटव आदि मौजूद रहे।

Delhi 34 news report by Sangam Pandey

Post a Comment

0 Comments