ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार

 


चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार


सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने आज दिनांक 27.01.2026 को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस टीम द्वारा चोरी की एक अदद मोटरसाइकिल के साथ 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों में 

1. रोहित कुमार पुत्र रमेश कुमार यादव, निवासी ग्राम बोझ, थाना नौगढ़, जनपद चंदौली, उम्र लगभग 20 वर्ष,2. संजय यादव पुत्र रामकृत यादव, निवासी ग्राम बोझ, थाना नौगढ़, जनपद चंदौली, उम्र लगभग 19 वर्ष, 3. सत्यम पुत्र राजकुमार, निवासी ग्राम बोझ, थाना नौगढ़, जनपद चंदौली, उम्र लगभग 20 वर्ष, के विरुद्ध मु0अ0सं0 71/2026, धारा 303(2), 317(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर कानून के हवाले किया गया। गिरफ्तारी के दौरान उ0नि0 रविकान्त मिश्रा, चौकी प्रभारी सुकृत, थाना रॉबर्ट्सगंज, हे0का0 उदयभान यादव, थाना रॉबर्ट्सगंज, हे0का0 भरत यादव, थाना रॉबर्ट्सगंज, आ0 अखिलेश कुमार वर्मा, थाना रॉबर्ट्सगंज,का0 जगतपति मिश्र, पीआरवी 3089, थाना रॉबर्ट्सगंज,का0 आदेश मिश्र, पीआरवी 3089 (चालक), थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र शामिल थे।

Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments