साधना शताब्दी समारोह 2026: बसंत पंचमी पर गायत्री प्रज्ञा मंडल विंढमगंज के तत्वावधान में भव्य संस्कार व यज्ञ आयोजन
विंढमगंज/सोनभद्र।बसंत पंचमी के पावन अवसर पर दिनांक 23 जनवरी 2026 को कल्याण मंडप, विंढमगंज में साधना शताब्दी समारोह 2026 का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गायत्री प्रज्ञा मंडल, विंढमगंज के तत्वावधान में श्रद्धा, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान वैदिक परंपरा के अनुसार विभिन्न संस्कार संपन्न कराए गए, जिनमें 1 पुंसवन संस्कार, 2 अन्नप्राशन संस्कार, 1 मुंडन संस्कार तथा 5 विद्यारंभ संस्कार प्रमुख रूप से शामिल रहे। इन संस्कारों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों एवं नैतिक जीवन की महत्ता को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।
समारोह में उपस्थित श्रद्धालुओं ने पांच कुंडीय यज्ञ में सामूहिक रूप से आहुति प्रदान की। यज्ञ के दौरान वातावरण वैदिक मंत्रोच्चार से गूंज उठा, जिससे संपूर्ण परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो गया। यज्ञ का उद्देश्य विश्व शांति, सामाजिक सद्भाव और मानव कल्याण की कामना रहा।
यज्ञ एवं संस्कार कार्यक्रम के उपरांत सभी श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। इस आयोजन में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों की सहभागिता रही, जिसमें मातृशक्ति, युवा वर्ग एवं वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
आयोजकों ने बताया कि ऐसे संस्कार और यज्ञ कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच, नैतिकता और आध्यात्मिक जागरण को मजबूत करते हैं। अंत में गायत्री प्रज्ञा मंडल विंढमगंज द्वारा सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments