30 ग्राम हेरोईन के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, ₹30 लाख रुपए की लग्ज़री कार व मोबाइल बरामद
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा अमीत कुमार के निर्देशन में थानाध्यक्ष शक्तिनगर कमल नयन दूबे के नेतृत्व में मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध दिनांक 27.01.2026 को समय करीब 23.55 बजे थाना शक्तिनगर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कोहरौल पानी टंकी के पास घेरा बंदी करके सुनील भारती पुत्र शिवमंगल भारती निवासी निमियाटाड़ बस्ती थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र उम्र करीब (32) वर्ष को हेरोईन विक्री की धनराशि से खरीदी गई 01 अदद स्विफ्ट डिजायर कार (अनुमानित कीमत ₹12 लाख) व 30 ग्राम अवैध हेरोईन के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना शक्तिनगर पुलिस में मु0अ0सं0–20/2026 धारा 8/21/27A/29 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को कानून के हवाले किया गया।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त सुनील भारती द्वारा बताया गया कि वह काफी समय से हेरोईन बिक्री के धंधे में संलिप्त है, इस अवैध कारोबार में उसके साथी दीपक भारती पुत्र गुलाब भारती, निवासी डाबला गंज थाना अनपरा एवं कबीर उर्फ रमेश पुत्र अज्ञात निवासी तेल गम थाना विंध्यनगर जनपद सिंगरौली मध्य प्रदेश भी शामिल हैं, जो बाहर से हेरोईन मंगवाते हैं। अभियुक्त उनके माध्यम से हेरोईन प्राप्त कर उसे पुड़िया बनाकर फुटकर एवं थोक में बिक्री करता है।अभियुक्त ने यह भी बताया कि उसके पास से बरामद हेरोईन दीपक भारती से खरीदी गई थी तथा हेरोईन बिक्री से प्राप्त धनराशि से उसने स्विफ्ट डिजायर कार क्रय की थी। अभियुक्त ने यह भी स्वीकार किया कि वह पूर्व में भी इसी प्रकार के मामलों में जेल जा चुका है।
गिरफ्तारी के के दौरान कमल नयन दूबे थानाध्यक्ष शक्तिनगर, उ0नि0 जितेन्द्र सरोज,चौकी प्रभारी बीना, थाना शक्ति नगर, उ0नि0 राम बचन सिंह,थाना शक्तिनगर,उ0नि0 दिनेश गौतम थाना शक्तिनगर ,हे0का0 अशोक कुमार सिंह थाना शक्तिनगर,हे0का0 दिनेश भारती थाना शक्तिनगर, हे0का0 माधवानन्द सिंह, थाना शक्तिनगर,हे0का0 राजू राम,थाना शक्तिनगर,का0 अमृत लाल,थाना शक्तिनगर,.का0 पंकज कुमार-।।,थाना शक्तिनगर,का0 सत्यम सरोज,थाना शक्तिनगर शामिल थे।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments