ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

60 किग्रा गांजा के साथ दो लग्ज़री स्कॉर्पियो कार बरामद,05 तस्कर गिरफ्तार

 


60 किग्रा गांजा के साथ दो लग्ज़री स्कॉर्पियो कार बरामद, 05 तस्कर गिरफ्तार


सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में दिनांक 27.01.2026 को समय करीब 22.35 बजे थाना रॉबर्ट्सगंज एवं एसओजी टीम पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहन/व्यक्ति चेकिंग के दौरान पुलिस लाइन मोड़ तिराहा क्षेत्रान्तर्गत मम्मी के ढाबा के पास चेकिंग की जा रही थी तभी पुलिस द्वारा दो काली स्कॉर्पियो वाहनों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया, जिनमें से एक वाहन पर कूटरचित नंबर प्लेट लगी पाई गई।


तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो क्लासिक S-11 संख्या OD-15-Z-4146 में दो बोरी में 40 किलोग्राम एवं स्कॉर्पियो N संख्या UP-32-NP-3600 से एक बोरी में बीस पैकेट (20 किलोग्राम) कुल 60 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, गांजा खरीद-बिक्री के ₹5,20,000/- नगद, 07 मोबाइल फोन तथा जामा तलाशी से ₹5,000/- नगद बरामद किए गए। मौके से कुल 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में भाष्कर दूबे पुत्र शशिकान्त दूबे उम्र करीब 27 वर्ष निवासी ग्राम पूरे संगम दूबे थाना बल्दीराय जनपद सुल्तानपुर,2. शुभम तिवारी पुत्र विरेन्द्र तिवारी निवासी ग्राम पूरे पराग जेठू मवई थाना गौरीगंज जिला अमेठी उ0प्र0 उम्र करीब 31 वर्ष,3. लकी यादव पुत्र सुरेशचन्द्र यादव उर्फ मुन्ना निवासी ग्राम अशरफपुर थाना बल्दीराय जिला सुल्तानपुर उम्र 28 वर्ष,4. सुनील कुमार यादव पुत्र श्री श्यामलाल यादव उम्र करीब 40 वर्ष निवासी ग्राम 244/2 आदर्शपुरम रतापुर थाना मील एरिया जनपद रायबरेली उ०प्र० वर्तमान पता सुल्तानपुर पुलिस लाईन,5. सूरज कुमार सोनी पुत्र शिवकुमार सोनी उम्र करीब 26 वर्ष निवासी ग्राम रायपुर सगरा देवीपाटन रोड थाना अमेठी जनपद अमेठी उ०प्र० को गिरफ्तार किया गया।

उक्त प्रकरण में थाना राबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0- 74/2026 धारा 8/20/27/29/60 NDPS Act एवं कूटरचित नंबर प्लेट प्रयोग करने के संबंध में धारा 336(3), 340(2), 345(3)(b) BNS के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर सभी अभियुक्त तुमको कानून के हवाले किया गया।

   गिरफ्तार अभियुक्तों में से भास्कर दूबे, शुभम तिवारी एवं लकी यादव द्वारा बताया गया कि वे दो-तीन दिन पूर्व स्कॉर्पियो क्लासिक S-11 से उड़ीसा के गांजा सप्लायर से संपर्क कर छत्तीसगढ़ की ओर गांजा लेने गए थे तथा वहीं से गांजा लेकर वापस आ रहे थे। वहीं स्कॉर्पियो-एन से सूरज सोनी एवं सुनील कुमार यादव उक्त गांजा लेने के लिए आए थे। उक्त समय गांजा को एक वाहन से दूसरे वाहन में स्थानांतरित किया जा रहा था, तभी पुलिस द्वारा उन्हें पकड़ लिया गया।

स्कॉर्पियो क्लासिक वाहन में सवार भास्कर दूबे, शुभम तिवारी एवं लकी यादव द्वारा अपने पैसे लगाकर उड़ीसा से गांजा खरीदकर लाया जाना बताया गया। बरामद नकद धनराशि के संबंध में बताया गया कि स्कॉर्पियो क्लासिक से प्राप्त धनराशि वही रकम है जो सुनील कुमार यादव एवं सूरज सोनी द्वारा उन्हें गांजा की खरीद के एवज में दी जानी थी, जबकि स्कॉर्पियो-एन से बरामद धनराशि गांजा खरीद का बचा हुआ पैसा है, क्योंकि अपेक्षित मात्रा में गांजा प्राप्त नहीं हो सका था।

गांजा उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति का नाम अर्जुन बताया गया, जिसका मोबाइल नंबर 9439453867 है, जिसके संबंध में अन्य कोई विवरण ज्ञात होना नहीं बताया गया। अभियुक्तों की तलाशी में कुल 60 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, गांजा खरीद-बिक्री के ₹5,20,000/- नगद, 07 मोबाइल फोन, जामा तलाशी से ₹5,000/- नगद बरामद किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के दौरान प्रभारी निरीक्षक राम स्वरूप वर्मा, थाना रॉबर्ट्सगंज, प्रभारी एसओजी/सर्विलांस सेल उ0नि0 राजेश जी चौबे,उ0नि0 धर्मनारायण भार्गव चौकी नई बाजार थाना रॉबर्ट्सगंज, उ0नि0 उमा शंकर यादव चौकी प्रभारी लोढ़ी थाना रॉबर्ट्सगंज, उ0नि0 विनोद कुमार यादव चौकी प्रभारी चुर्क थाना रॉबर्ट्सगंज, हे0कां0 जयराम राय थाना रॉबर्ट्सगंज, हे0कां0 मनीष कुमार थाना रॉबर्ट्सगंज, हे0कां0 अमरजीत यादव थाना रॉबर्ट्सगंज, हे0कां0 मनीष कुमार थाना रॉबर्ट्सगंज,हे0कां0 चंद्रकेश पाण्डेय थाना रॉबर्ट्सगंज,हे0कां0 चालक रविकांत गौतम थाना रॉबर्ट्सगंज,आरक्षी चालक शशिकांत सरोज थाना रॉबर्ट्सगंज,कां0 अंबुज सिंह थाना रॉबर्ट्सगंज, कां0 रोहित सरोज थाना रॉबर्ट्सगंज,कां0 आकाश कुमार थाना रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र शामिल थे।

Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments