ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

ग्राम प्रधानों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन


 ग्राम प्रधानों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन 


करमा/ सोनभद्र। स्थानीय विकास खंड सभागार में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना अंतर्गत दो दिवसीय ग्राम प्रधानों का प्रशिक्षण का समापन मंगलवार को खंड विकास अधिकारी गुरु शरण श्रीवास्तव द्वारा किया गया ।बी, डी, ओ, ने कहा कि डिजिटल साक्षरता से इ, ग्राम स्वराज जैसे पोर्टल पर काम करने की जानकारी मिलेगी और काम करने में सहूलियत मिलेगी। मंडल ट्रेनर रोहित कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्राम प्रधानों को डिजिटल साक्षर बनाना तथा कार्यों में पारदर्शिता लाना है साथ ही साथ वर्तमान समय में इंटरनेट के माध्यम से हो रहे तरह-तरह के साइबर फ्रॉड से जागरूक करना है वहीं जिला ट्रेनर संजू कुशवाहा ने सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं का सही सदुपयोग करने पर विशेष बल दिया। इस अवसर पर विकास खंड करमा के ग्राम प्रधान रामानन्द , रामाज्ञा, मनोजकुमार, आनंद सिंह,ए डी ओ पंचायत बृजेश कुमार सिंह, प्रीति सिंह आदि मौजूद रहे।

Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments