समाजसेवी ने जरूरतमंदों में कम्बल किया वितरित
करमा/सोनभद्र। स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत करमा के गांव करनवाह मे मां राजेश्वरी शंकर धाम परिसर मे असहाय ,निर्बलों एवं बुजुर्गों को कम्बल वितरण किया गया , समाजसेवी विपुल सिंह ने करीब पांच सौ कम्बल वितरित करते हुए कहा कि ठंड के मौसम मे कम्बल वितरित करते हुए बहुत ही गौरव का अनुभव हो रहा है, उन्होंने कहा कि आज हमारे पिता जी स्वर्गीय बंशराज सिंह की पूण्यतिथि है, उनके याद मे कम्बल वितरित करने का यह अवसर प्राप्त हुआ है, कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए गोपाल सिंह वैद्य ने कहा कि असहाय, गरीब और बुजुर्गों की सेवा सबसे बड़ा मानवीय कर्तब्य है, समाज के सक्षम लोगों को इस दिशा मे तत्पर रहना चाहिए, विपुल सिंह द्वारा किया जा रहा कम्बल वितरण मानवीय सेवाभाव है, जिसकी सराहना किया जाना चाहिए, इस अवसर पर प्रदीप कुमार सिंह, रबिन्द्र बहादुर सिंह, रबिन सिंह, रबिकान्त तिवीरी, धर्मेन्द्र कुमार, राहुल सिंह उपस्थित रहे।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments