चोरी के 02 अदद मोटर साइकिल व 01अदद स्कूटी बरामद, दो अभियुक्त गिरफ्तार
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने व चोरी की घटनाओं का शीघ्र अनावरण व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 07.02.2026 को थाना चोपन पुलिस द्वारा डाला क्षेत्र में भ्रमण व संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान थाना चोपन पुलिस ने पंजीकृत मु0अ0सं0- 0049/26 धारा 303(2),317(2),317(5) बीएनएस से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्तगण 01. मस्तू पुत्र सफीउल्ला निवासी डाला मार्केट शीतला मंदिर के पास थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 36 वर्ष 02. राकेश चौबे पुत्र अवधेश चौबे निवासी डाला शीतला मंदिर के पास थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 23 वर्ष को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से चोरी की एक 02 अदद मोटर साइकिल व 01 अदद स्कूटी बरामद किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण को विधिक कार्यवाही करते हुए कानून के हवाले किया गया।गिरफ्तारी के दौरान उ0नि0 घनश्याम तिवारी, चौकी प्रभारी डाला थाना चोपन, हे0का0 छोटेलाल,चौकी डाला थाना चोपन,हे0का0 राम सिंह चौकी डाला थाना चोपन,का0 गोबिन्द कुमार चौकी डाला थाना चोपन सोनभद्र शामिल थे।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments