ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी देकर साइबर ठगी करने वाले गैंग का भंडाफोड़, 04 अभियुक्त गिरफ्तार-

 


न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी देकर साइबर ठगी करने वाले गैंग का भंडाफोड़, 04 अभियुक्त गिरफ्तार-

 


सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के दिशा-निर्देशन में साइबर क्राइम पुलिस थाना को आवेदिका कु0 सुषमा गुप्ता पुत्री संजीव गुप्ता, निवासी म्योरपुर, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर स्वयं को CBI अधिकारी बताते हुए गाली-गलौज, धन की मांग, पैसा न देने पर जान से मारने की धमकी तथा न्यूड फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने व मोबाइल हैक कर धन की उगाही करने का गंभीर अपराध किया गया था। इस संबंध में थाना म्योरपुर पर मु0अ0सं0 153/2025, धारा 308(5) बीएनएस व 66-E आईटी एक्ट पंजीकृत कर जांच शुरू किया गया था।

महिला संबंधी अपराधों में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त प्रकरण की विवेचना साइबर क्राइम पुलिस थाना सोनभद्र को सुपुर्द करते हुए अभियुक्तों के गैंग के अनावरण हेतु निर्देशित किया गया था।

उक्त निर्देशों के अनुपालन में निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार चौधरी के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम को जनपद कानपुर नगर भेजा गया, जहाँ स्थानीय पुलिस के सहयोग से कानपुर कमिश्नरेट क्षेत्र से साइबर ठगी करने वाले संगठित गैंग का खुलासा करते हुए दिनांक 2 फरवरी 2026 को कुल 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में सुरेन्द्र कुमार पुत्र जयप्रकाश, निवासी मसवान, थाना रावतपुर, जनपद कानपुर, उम्र 23 वर्ष, गोलू राजपूत पुत्र सत्यपाल, निवासी आवास विकास कॉलोनी, थाना कल्याणपुर, जनपद कानपुर नगर, उम्र 24 वर्ष,मो0 जुनैद पुत्र निजामुद्दीन, निवासी 39/192 विकनगंज, जनपद कानपुर, उम्र 24 वर्ष, अनुराग सिंह पुत्र ज्ञानेन्द्र सिंह, निवासी 293 गोपालपुर, थाना पनकी, जनपद कानपुर नगर, उम्र 26 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 07 अदद मोबाइल फोन व विभिन्न व्यक्तियों के नाम से आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं विभिन्न बैंकों के खातों से संबंधित दस्तावेज बरामद किया गया।

अभियुक्तों से पूछताछ में यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्तगण आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को लालच देकर उनके नाम पर सिम कार्ड प्राप्त कर उन्हें साइबर अपराध में प्रयुक्त करते थे। सिम विक्रेता द्वारा अपने पी0ओ0एस0 मशीन से वैध-अवैध रूप से सिम एक्टिवेट कर उन्हें साइबर ठगों को सप्लाई किया जाता था। अभियुक्तगण अश्लील वीडियो देखने के नाम पर लोगों को फंसाकर ए0आई0 तकनीक से फर्जी न्यूड फोटो तैयार कर धमकी देकर धन उगाही करते थे। इसके अतिरिक्त ब्लॉक हो चुके नंबरों को गुमशुदगी दर्शाकर पुनः एक्टिवेट कर अपराध में इस्तेमाल किया जाता था। अभियुक्तों द्वारा अब तक 100 से अधिक सिम कार्डों का प्रयोग कर देशभर में साइबर ठगी की गई है। जनपद सोनभद्र के भी कई पीड़ितों की जानकारी सामने आई है। पूछताछ के बाद अभियुक्तों को कानून की हवाले किया गया। अभियुक्तों के गिरफ्तारी के दौरान निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार चौधरी, साइबर क्राइम पुलिस थाना, हे0का0 संजय वर्मा, साइबर क्राइम पुलिस थाना,का0 अखिलेश कुमार यादव, साइबर क्राइम पुलिस थाना, का0 हृदेश यादव, साइबर क्राइम पुलिस थाना, का0 अजीत कुमार, एस0ओ0जी0 (स्वाट टीम), जनपद सोनभद्र, का0 रामजीत बिन्द, थाना म्योरपुर, जनपद सोनभद्र शामिल। 

Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments