पास्को एक्ट एवं बीएनएस में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बभनी पुलिस ने उक्त अभियान के अंतर्गत पंजीकृत मु0अ0सं0 20/2026, धारा 69, 89, 351(3) बीएनएस व 5L/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त राजकुमार पुत्र कृष्णा, निवासी ग्राम डुमरहर, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 25 वर्ष, को आज दिनांक 03.02.2026 को समय करीब 07:30 बजे चपकी पेट्रोल पम्प के पास से गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए कानून के हवाले किया गया। गिरफ्तारी के दौरान प्र0नि0 दिन्नू प्रसाद यादव, थाना बभनी, हे0का0 विजय कुमार सरोज, थाना बभनी, हे0का0 प्रदीप कुमार सिंह, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र शामिल थे।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>

0 Comments