नये साधन सहकारी समिति चौना की गठन पर नामित अधिकारी ने किया बैठक।
सांगोबांध (सोनभद्र) बभनी ब्लाक क्षेत्र के चौना में नया साधन सहकारी समिति गठन पर नामित सहायक विकास अधिकारी सहकारिता म्योरपुर संतेश कुमार राय ने आज मंगलवार दोपहर करीब बारह बजे बहेराडोल चबुतरे के पास आसपास क्षेत्र के किसानों के बीच बैठक किया।बैठक में सभी औपचारिकता पूर्ण करते हुए कहा कि अब किसानों को खाद यूरिया डीएपी लेने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। नया साधन सहकारी समिति चौना की सभी प्रपत्र पूरी हो गई है।जल्द ही यहां एक बड़ा गोदाम का निर्माण होगा। जिससे किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद रखने के लिए भंडार होगा।बैठक में समिति तथा सदस्यों के अधिकारों तथा कर्तव्यों के बारे में विशेष जानकारी दी गई। साधन सहकारी समिति चैनपुर से चार गांव कटकर चौना,बैना, धनखोर,व कोंगा मिलाकर एक नया साधन सहकारी समिति चौना का गठन हुआ है।बैठक में नामित अधिकारी सहायक विकास अधिकारी सहकारिता म्योरपुर संतेश कुमार राय, अपर जिला सहकारी अधिकारी दुद्धी अजय कुमार,मुख्य प्रवर्तक रामस्वरूप, प्रस्तावित सचिव विनोद कुमार, बुद्धि नारायण, इंद्र देव,कलावती देवी,सरिता देवी,ललभगिया सहित चार दर्जन से अधिक ग्रामीण मौजूद रहे। नया साधन सहकारी समिति बनने से आसपास के गांवों के किसानों में हर्ष व्याप्त है।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments