ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

प्रधानमंत्री फसल बीमा एवं मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना के लाभार्थियों को क्षतिपूर्ति की धनराशि बैंक खाते में की गई हतांतरित


 प्रधानमंत्री फसल बीमा एवं मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना के लाभार्थियों को क्षतिपूर्ति की धनराशि बैंक खाते में की गई हतांतरित


सोनभद्र। माननीय मुख्यमंत्री द्वारा आज दिनांक 21 फरवरी 2026 को लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना के लाभार्थियों को क्षतिपूर्ति की धनराशि उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से हतांतरित किया गया।

उप कृषि निदेशक सोनभद्र कार्यालय सभागार में आयोजित लाइव स्ट्रीमिंग कार्यक्रम श्रीमती जागृति अवस्थी मुख्य विकास अधिकारी सोनभद्र एवं दिनेश कुमार बी आर जिला पंचायत अध्यक्षा प्रतिनिधि की अध्यक्षता में किया गया। इस कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक, कृषि विज्ञान केंद्र के विषय वस्तु विशेषज्ञ, प्रगतिशील कृषक के साथ अन्य 60 कृषक उपस्थित रहें।

कार्यक्रम समापन के समय मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना योजना की लाभार्थी श्रीमती राधिका प्रजापति एवं उनके नाबालिग पुत्र को कुल 5 लाख की  सांकेतिक चेक जिला पंचायत अध्यक्षा प्रतिनिधि एवं उप कृषि निदेशक द्वारा प्रदान किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उप कृषि निदेशक कार्यालय में पत्रावली के साथ साथ साफ सफाई का निरीक्षण किया गया। उसके बाद जनपदीय मृदा परीक्षण प्रयोगशाला में मृदा नमूना एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड का निरीक्षण उपरांत जनपद के समस्त ग्राम पंचायत में प्रचार प्रसार करते हुए संतुलित उर्वरक के उपयोग हेतु मृदा परीक्षण हेतु नमूनों की संख्या को बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया। उसके बाद मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र मगुराही सोनभद्र का निरीक्षण किया गया मौके पर टमाटर कैचअप प्रोसेसिंग मशीन, जैम, जेली, आंवला पाउडर, oyster मशरूम उत्पादन इत्यादि का अवलोकन किया गया। साथ ही समूह की महिलाओं को खाद्य प्रसंस्करण उत्पादों के निर्माण हेतु प्रशिक्षण विकासखंड वार कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिकों द्वारा दिए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments