दर्जन भर से अधिक वध हेतु जंगल के रास्ते बिहार ले जा रहे गोवंश बरामद,
रात्रि में अंधेरे का फायदा उठाकर पशु तस्कर फरार ,तलाश जारी
सोनभद्र।अभिषेक वर्मा, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों व गौ-तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस को आज रात्रि 12:00 के करीब मुखबिर खास के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि 02 नफर गो तस्कर, गोवंश को वध करने की नियत से वेलवा डन्डी जंगल मोरैला से होते हुए बिहार घट बॉर्डर की ओर लेकर जा रहे है। उक्त प्राप्त सूचना पर थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस द्वारा टीम गठित करके मोरैला में जंगल में घेराबन्दी कर 19 राशि गोवंश (1-बैल, 6-गाय, 8-बछिया, 4-बछड़ा) बरामद किया गया। अंधेरे का फायदा उठाकर दोनो अभियुक्त मौके से फरार हो गए जिनकी गिरफ्तारी का प्रयास पुलिस ने तेज कर दिया है। उक्त बरामदगी के आधार पर थाना रामपुर बरकोनिया पर मु0अ0सं0- 20/2026 धारा 3/5ए/5बी/8 गो-वध निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है। अग्रेतर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गोवंश बरामद करने वाली पुलिस टीम में शामिल प्र0नि0 विनोद यादव थाना रामपुर बरकोनिया मय हमराहियान, उ0नि0 रामनिवास यादव थाना रामपुर बरकोनिया, हे0का0 नरेन्द्र सिंह यादव थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र शामिल थे।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>

0 Comments