टीपर और बाइक की टक्कर में एक युवक गंभीर
ओबरा/सोनभद्र।स्थानीय बिल्ली खनन क्षेत्र में स्थित बिल्ली चढ़ाई पर मंगलवार की शाम एक बाइक और टीपर में हुई आमने सामने की भिड़ंत में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को ओबरा परियोजना अस्पताल ले गई। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जांच हेतु अन्यत्र भेज दिया गया।वही टक्कर मारकर टीपर भागने में सफल रहा। बताया जाता है कि घायल युवक 22 वर्षीय दुर्गा प्रसाद यादव पुत्र स्वर्गीय गुलाब चंद्र यादव निवासी मऊ ट्रक लेकर क्रशर क्षेत्र में गिट्टी लदवाने के लिए आया हुआ था। घायल युवक किसी मित्र की बाइक लेकर क्रशर क्षेत्र में गिट्टी देखने जा रहा था कि बिल्ली चढ़ाई पर तेज रफ्तार से आ रही एक टीपर से बाइक को जोरदार टक्कर मारते हुए भाग गया। टक्कर होने के बाद युवक के सीने और सिर में गंभीर चोट आई है। हालांकि घायल युवक खतरे से बाहर बताया जाता है। ओबरा परियोजना के डाक्टर प्राथमिक उपचार के बाद अच्छी इलाज हेतु अन्यत्र रेफर कर दिया है। इस दौरान ओबरा पुलिस बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments