ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

श्री सिद्धेश्वर आदि हनुमान मंदिर पर रूद्राभिषेक व अखंड संगीतमय सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन

 


श्री सिद्धेश्वर आदि हनुमान मंदिर पर रूद्राभिषेक व अखंड संगीतमय सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन 


करमा/सोनभद्र। करमा ब्लाक के मदैनिया गांव के पावन धरा पर स्थित श्री सिद्धेश्वर आदि हनुमान मंदिर पर बुधवार को दोपहर में वैदिक मंत्रों के साथ रूद्राभिषेक व शांय काल कष्ट हरण व संगीतमय सुन्दर काण्ड का अखंड पाठ का आयोजन किया गया था। इस पावन अवसर पर मानस की चौपाई पर मंत्र मुग्ध होकर श्रद्धालु श्रोता अपने आप को रोक नहीं पाए और बजरंगबली के समक्ष जी भरकर नृत्य रूपी गंगा में घंटों लोगोंं ने डुबकी लगाया । तत्पश्चात क्षेत्रवासियों सहित सभी श्रद्धालो ने प्रसाद व भंडारे के आयोजन आनंद लिया। उक्त अवसर पर ब्रह्मानंद त्रिपाठी, इन्द्रजीत शुक्ला, अर्जुन शुक्ला, देवेन्द्र नाथ त्रिपाठी, प्रमोद सिंह, गोपाल सिंह, रामासरे तिवारी, बिजय नाथ शुक्ल, भरत शुक्ला व श्रीकांत त्रिपाठी समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Delhi 34 news report by Anand Prakash Tiwari

Post a Comment

0 Comments