कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन
सोनभद्र। भूपेश चौबे विधायक व जिलाधिकारी के निर्देशानुसार कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन ब्लड बैंक, लोढ़ी, सोनभद्र के समीप किया गया। उक्त शिविर में मुख्य अतिथि भूपेश चौबे, विधायक के कर-कमलो द्वारा 51 ट्राईसाईकिल, 03 व्हील चेयर, 36 जोड़ी बैसाखी, 01 लेप्रोसी कीट व 03 कान की मशीन एवं बचपन डे केयर सेन्टर में पंजीकृत दिव्यांग 04 बच्चो को ड्रेस, बैग, जूते इत्यादी का वितरण किया गया साथ ही विधायक के प्रयास से विधायक के साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग किये गये 15 व्यक्तियों द्वारा ब्लड डोनेशन किया गया। उक्त वितरण व ब्लड डोनेशन कार्यक्रम में श्रीमती विद्या देवी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, प्रधानाचार्य मेडिकल कालेज, सोनभद्र व माननीय विधायक प्रतिनिधि श्री विकास मिश्रा व दिव्यांगजन कार्यालय के सुयश कुमार शुक्ला, सहायक अध्यापक एल0टी0ग्रेड कनिष्ठ सहायक, गोलू कुमार, विनय कुमार शर्मा, मोहम्मद तलहा, बचपन डे केयर सेन्टर सोनभद्र के राहुल कुमार व अन्य समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>

0 Comments