ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

अटल आवासीय विद्यालय गुरमुरा में वार्षिक एथेलेटि मीट का आयोजन


 अटल आवासीय विद्यालय गुरमुरा में वार्षिक एथेलेटि मीट का आयोजन


डाला/ सोनभद्र।अटल आवासीय विद्यालय गुरुमुरा में वार्षिक एथेलेटि मीट का आयोजन बिड़ला कार्बन रेनुकूट के सीएसआर द्वारा किया गया। एथेलिट मीट तीन दिवसीय होगा, जिसका सोमवार को शुरुआत कीया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिड़ला कार्बन रेनुकूट यूनिट हेड शिव शंकर सिंह व अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद मंडल रहे। मुख्य अतिथि श्री सिंह ने अटल आवासीय विद्यालय के बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आपका खेल देखकर मुझे अपने छात्र जीवन के खेल का पूर्ण चलचित्र सामने आ गया है। कौन कितना प्रतिष्ठा वान है उसको चेहरें से पहचान लेते हैं, स्वस्थ शरीर मे ही स्वस्थ मष्तिक का आवास होता है, खेलकूद मनोरंजन का साधन नही है, हमें अनुशासित रहना हमें खेलकूद से सीखना चाहिए, पूरे देश में शिक्षा का बढा़वा दिया जाना चाहिए, प्राइमरी स्तर तक अनुशासन उनके जीवन में हरदम कार्य करता है।बिड़ला कार्बन रेनुकूट एच आर हेड जीवन सिंह बोरा ने बताया कि वर्ष 2023 से अटल आवासीय विद्यालय को गोद लिया गया, समय समय पर विद्यालय में एजूकेशन कीट, कंबल, स्वेटर समेत अन्य आवश्यक सामग्रियों को दिया जाता है। सोमवार को दो चरणों में छात्र छात्राओं के बीच सौ - दो मीटर रेस, रिले रेस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में योगा में जिला स्तरीय नाम रोशन करने वाले छात्र छात्राओं व विद्यालय के गुड गवर्नेंस का पालन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान बिड़ला कार्बन रेनुकूट के सी एस आर प्रमुख निवेदिता मुखर्जी, उप प्रधानाचार्य जाकिर हूसैन,अध्यापक ज्ञान मूर्ति मिश्र, साहब सिंह, डा० एल के ठाकुर,खेल शिक्षक टी०के नन्दी, खेल शिक्षिका माधुरी सिन्हा, संगीत शिक्षिका इन्द्रा मिश्र,सुरेन्द्र प्रसाद,शशिकांत उपाध्याय,संत राम मौजूद रहे।एथेलिट मीट का विद्यालय के अंग्रेजी अध्यापक जेपी सिंह संचालन रहे।

Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments