जिला बदर, टॉप-टेन अपराधी व गुण्डा एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बीजपुर पुलिस ने
संदिग्ध व्यक्ति/वाहन एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सेवकामोड़ पर चेकिंग के दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि एक जिला बदर अभियुक्त बकरहिवा मोड़ पर खड़ा होकर किसी साधन का इंतजार कर रहा है। प्राप्त सूचना पर विश्वास करते हुए थानाध्यक्ष बीजपुर द्वारा मय टीम तत्काल मौके पर पहुँचकर घेराबंदी की गई।
घेराबंदी के दौरान दोपहर के आसपास ग्राम बकरहिवा मोड़ से अभियुक्त रंजीत सिंह पुत्र इन्द्रद्रीप सिंह, निवासी ग्राम धरतीड़ाड थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त वाद संख्या 1111/2024 राज्य बनाम रंजीत सिंह, अन्तर्गत धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम, 1970 के तहत जिला बदर किया गया था, जबकि जिला बदर की निर्धारित अवधि अभी पूर्ण नहीं हुई थी। गिरफ्तार अभियुक्त थाना बीजपुर का एचएस (हिस्ट्रीशीटर) एवं टॉप-टेन अपराधी भी है। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक करते हुए कानून के हवाले किया गया।गिरफ्तारी के दौरान राजेश कुमार सिंह,थानाध्यक्ष, थाना बीजपुर, उ0नि0 कमलाकान्त पाण्डेय, थाना बीजपुर,हे0का0 विपिन यादव, थाना बीजपुर, का0 हरिश्चन्द्र, थाना बीजपुर, का0 रामप्रकाश यादव, थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र शामिल थे।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>

0 Comments