नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक आज संपन्न
सोनभद्र। नगर पालिका परिषद सोनभद्र बोर्ड की बैठक आज शुक्रवार को श्रीमती रूबी प्रसाद, नगर अध्यक्षा, नगर पालिका परिषद सोनभद्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में 15वें वित्त आयोग/पंचम राज्य वित्त आयोग/नगरीय पेयजल/जल निकासी/ सी0एम0एन0एस0वाई0 आदि योजनाओं के अन्तर्गत कराये जाने वाले विकास कार्यो का प्रस्ताव सभी सदस्यगणो द्वारा उपलब्ध कराया गया।
उक्त के अतिरिक्त आगामी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल की समुचित व्यवस्था/सफाई तथा बरसात के पूर्व नालों की सफाई तथा बरसात में होने वाली जल निकासी की समस्याओं पर भी विचार विमर्श किया गया। अध्यक्षा द्वारा सदन को सम्बोधित करते हुए कहा गया कि नगर के चतुर्दिक विकास के लिए तत्परता से कार्य कर रही हूॅ तथा नगर वासियों को साफ सफाई/प्रकाश/पेयजलापूर्ति की अच्छी तथा गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदान करने हेतु सभी कर्मचारियों को तत्परतापूर्वक कार्य में लग जाने का आह्वान किया गया एवं इसमें सहयोग/सुझाव हेतु सदस्यगण से अपील की गयी। बैठक अत्यन्त सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई जिसके लिए सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक समाप्ति की घोषणा की गयी। बैठक का संचालन मुकेश कुमार, अधिशासी अधिकारी द्वारा किया गया तथा समस्त सदस्यगण उपस्थित रहे।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>



0 Comments