NDPS एक्ट में एक अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से ₹2लाख की 10 ग्राम हेरोइन बरामद -
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना अनपरा पुलिस ने आज दिनांक 08.02.2026 को दोपहर के आसपास मुखबिर खास से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना अनपरा पुलिस ने डिबुलगंज डी-प्लांट पुलिया के पास से अभियुक्त मनोज कुमार पुत्र फूलचन्द, उम्र लगभग 30 वर्ष, निवासी डिबुलगंज, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र के पास से लगभग 10 ग्राम हेरोइन बरामद कर गिरफ्तार किया गया। जिसकी अनुमानित कीमत ₹2,लाख आंकी गई है। उक्त बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना अनपरा पर मु0अ0सं0-26/2026 धारा 8/21 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को कानून के हवाले किया गया। तथा वांछित अभियुक्त रोहन उर्फ चिंटू पुत्र शिवकुमार, निवासी सिनेमा रोड, पूर्वी परासी, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र की तलाश की जा रही है। गिरफ्तारी के दौरान प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय थाना अनपरा, उ0नि0 संतोष कुमार सिंह, चौकी प्रभारी रेनूसागर, थाना अनपरा,हे0का0 रामाश्रय यादव, थाना अनपरा, हे0का0 विजय कुमार यादव, थाना अनपरा, का0 पवन कुमार, थाना अनपरा,का0 अजीत यादव, थाना अनपरा जनपद सोनभद्र शामिल थे।
Delhi 34 news report by Anand Prakash Tiwari
!doctype>


0 Comments