ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

नई बस्ती के जलभराव पर विधायक भूपेश चौबे सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

 


नई बस्ती के जलभराव पर विधायक भूपेश चौबे सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश


- नगर पालिका अध्यक्षा रूबी प्रसाद के साथ किया निरीक्षण, जल्द स्थायी समाधान का भरोसा



सोनभद्र - रॉबर्ट्सगंज नगर के नई बस्ती में वर्षों से बनी जलभराव की समस्या को लेकर सदर विधायक भूपेश चौबे ने सोमवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था की खराब स्थिति पर नाराजगी जताई और अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से ठोस एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विधायक ने कहा कि नई बस्ती में बरसात के समय जलभराव की समस्या गंभीर रूप ले लेती है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन के साथ-साथ स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि इस समस्या को अब किसी भी सूरत में समाप्त किया जाए और इसके लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर जल्द काम शुरू किया जाए।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने नालियों की सफाई, जल निकासी मार्गों को दुरुस्त करने तथा आवश्यक स्थानों पर निर्माण कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कार्यों में ढिलाई सामने आई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।

इस मौके पर नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा रूबी प्रसाद भी मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि नगर पालिका द्वारा शहर की जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और नई बस्ती में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे जल्द ही लोगों को राहत मिल सके।

निरीक्षण के दौरान सीएनडीएस के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार सिंह, जेई भास्कर मौर्य, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार, लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता महेश सिंह, सीएनडीएस के सहायक अभियंता अनिल मौर्य, जेई नगरीय आशीष यादव, सभासद अनवर अली, जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी, अनुपम तिवारी, विकास मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments