जिलापंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि को मातृ शोक
सोनभद्र। जिलापंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरूण सिंह निवासी खैरपुर की माता प्रभावती देवी का बुधवार लगभग रात्रि 1 बजे 102 वर्ष की अवस्था में गोलोक वासी हो गई, अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार को हरिश्चंद्र घाट वाराणसी पर किया जाएगा। शोका कूल परिवारीजन सहित क्षेत्र के सम्मानित सैकड़ो लोग हरिशचंद्र घाट वाराणसी के लिये रवाना हो गए। हरिशचंद्र घाट पर ग्रामीणों एवं अन्य पारिवारी जनो के दर्शनार्थ शव रखा जाएगा। तत्पश्चात शोका कुल परिवार द्वारा अग्नि दाह के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments