ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल ने विकास भवन प्रांगण मे सोन प्रेरणा कैफे का फीता काटकर किये शुभारंभ


 मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल ने विकास भवन प्रांगण मे सोन प्रेरणा कैफे का फीता काटकर किये शुभारंभ

सोन प्रेरणा कैफे का संचालन उजाला प्रेरणा महिला संगठन, सेमर, रॉबर्ट्सगंज के द्वारा किया जायेगा संचालित 


सोनभद्र। आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल मीरजापुर द्वारा आज विकास भवन प्रांगण मे सोन प्रेरणा कैफे का शुभारंभ फीता काट कर किया गया, इस मौके पर जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, संयुक्त विकास आयुक्त विन्ध्याचल मण्डल मीरजापुर रमेश चन्द्र सहित अधिकारी व समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं। इस दौरान डी0सी0 एन0आर0एल0एम0 सरिता सिंह द्वारा बताया गया कि सोन प्रेरणा कैफे का संचालन उजाला प्रेरणा महिला संगठन, सेमर, रॉबर्ट्सगंज के द्वारा संचालित किया जाएगा। आजीविका मिशन के आर्थिक सहयोग से प्रेरणा कैफे का निर्माण कराया गया है, जहां पर समूहों द्वारा बनाए गया विभिन्न प्रकार के व्यंजन तथा समूहों के उत्पाद भेजे जाएंगे। 1700 वर्ग फुट में बने कैफे विशेष तरह के व्यंजन भी उपलब्ध होंगे, जिसमें मक्के की रोटी सरसों का साग, सम की रोटी पौधों के बिस्किट एवं अन्य प्रकार के मिलेट्स फूड यहां पर खाने को मिलेंगे साथ ही साथ विभिन्न तरह के जो उत्पाद अचार पापड़ चिप्स बड़ी मसाले सिर्फ आदि जो वस्तुएं बनाई जा रही है वह भी यहां पर स्टोर में बिक्री हेतु उपलब्ध रहेंगी।

Delhi 34 news report by Rajesh Kumar Pathak senior advocate

Post a Comment

0 Comments