ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

दहेज उत्पीड़न के मामले में 03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार


 दहेज उत्पीड़न के मामले में 03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-

 सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना पन्नूगंज पुलिस ने दहेज उत्पीड़न एवं प्रताड़ना के मामले में वांछित 03 अभियुक्तों को गिरफ़्तार किया गया है। जिनकी पहचान लक्ष्मीनारायण जायसवाल पुत्र परशुराम जायसवाल (पति),परशुराम जायसवाल पुत्र रामेश्वर जायसवाल (ससुर)व गुजराती देवी पत्नी परशुराम जायसवाल (सास) निवासीगण- ग्राम तेलाडी, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र के रूप में की गई ।

गिरफ्तार अभियुक्तो के विरुद्ध थाना पन्नूगंज इंग्लिश ने पंजीकृत मु0अ0सं0 81/2026, धारा 80(2), 85 बीएनएस (BNS) एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम (D.P. Act) के तहत वांछित चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई थी। उक्त मामले में नामजद अभियुक्तों को पुलिस टीम द्वारा आज उनके निवास ग्राम तेलाड़ी से समय दोपहर 14:45 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर कानून के हवाले किया गया।

गिरफ्तारी के दौरान प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र, का0 शशिकान्त सरोज थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र, म0का0 अंजली सरोज थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र शामिल थे।

Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments