दुर्घटना को दावत दे रहा विद्युत विभाग का पोल, विभाग अन्भिज्ञ
करमा/सोनभद्र। स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत भरकवाह मे रामनाथ यादव के घर के पास विद्युत विभाग का पोल कभी भी टूट सकता है, तिराहे पर लगे विद्युत पोल से गांव मे विद्युत का तार ले जाया गया है , जिससे पूरे गांव मे बिजली की आपूर्ति की जाती है, तार के खिंचाव से विद्युत का पोल टेढ़ा होकर एक तरफ झूक गया है, दूसरी तरफ अगर सही ढंग से स्टे लगा होता तो तार के खिंचाव से पोल टेढ़ा नहीं होता , लेकिन विभाग द्वारा सही स्टे नहीं लगाया गया है जिससे कभी भी विद्युत का पोल बीच से टूट सकता है, जो बड़ा दुर्घटना का कारण बन सकता है, विद्युत पोल पर लगे तारों के टूटने से कोई घटना घटे इसके पूर्व पुनः ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments