ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

950 ग्राम अवैध गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

 


950 ग्राम अवैध गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार


सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना चोपन पुलिस ने आज समय करीब 20:30 बजे थाना चोपन पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग के दौरान अवई फासिल्स पार्क तिराहा के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक सफेद झोले में 950 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम शाहिद आलम पुत्र मुन्ना टेलर, निवासी चोपन बैरियर हाइड्रिल कॉलोनी थाना चोपन जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 32 वर्ष बताया। उक्त बरामदगी/गिरफ्तारी के आधार पर थाना चोपन पर मु0अ0सं0-150/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर, अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।

गिरफ्तारी के दौरान उ0नि0 अतुल कुमार पटेल, चौकी प्रभारी गुरमा थाना चोपन,का0 बृजेश कुमार कन्नौजिया, चौकी गुरमा थाना चोपन जनपद सोनभद्र शामिल थे। 

Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments