ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

दो घण्टे में बालिका हत्याकांड का अनावरण, पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त गिरफ्तार

 


दो घण्टे में बालिका हत्याकांड का अनावरण, पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त गिरफ्तार


सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में थाना म्योरपुर पुलिस ने बालिका का शव बरामदगी प्रकरण का अनावरण किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना म्योरपुर क्षेत्रांतर्गत एक बालिका जिसकी उम्र लगभग 12 वर्ष का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ था। इस संबंध में थाना म्योरपुर पर मु0अ0सं0–57/2026 धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर, शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया।

प्रकरण की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए एसओजी, सर्विलांस व थाने की स्पेशल पुलिस टीमों का गठन कर साक्ष्यों का संकलन एवं तकनीकी/मैनुअल इनपुट के आधार पर सघन जांच की गई। पुलिस टीम द्वारा मात्र 02 घण्टे में ही घटना का अनावरण किया गया। जांच के दौरान अभियुक्त दीपक कुमार पुत्र नन्दलाल का नाम प्रकाश में आया था । प्रकरण में यह भी संज्ञान मैं आया कि अभियुक्त मृतका का दूर का मामा लगता है तथा पड़ोस में ही रहता है। दिनांक 27.04.2026 को पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही थी, इसी दौरान अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की गई, तथा पुलिस द्वारा मुठभेड़ में अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रेतर विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।

Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments