अन्नपूर्णा शाप का विधायक ने किया उद्घाटन
करमा/सोनभद्र। विकास खण्ड करमा के जोगिनी ग्राम पंचायत में सोमवार को घोरावल विधायक डॉ, अनिल कुमार मौर्य ने नव निर्मित अन्नपूर्णा भवन एवं प्रेरणा शॉप का फीता काटकर उद्घाटन किया। उक्त अवसर पर जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा गरीब, नौजवान, किसान एवं महिलाओं के लिए काम कर रही है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तमाम योजनाए चला रही है कहा कि गावो मे महिलाएं समूह बनाकर उनको रोजगार करने के लिए धन उपलब्ध करा रही है। वे अपना उत्पाद तैयार करें उसकी बिक्री करवाने की व्यस्था की जाएगी। किसानों को मुफ्त बिजली, सम्मान निधि, समेत कई अन्य योजनाएं चलाई जा रही हैं। 2047तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में काम चल रहा है। सूर्यमणि त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा गावो के विकास के लिए कटिबद्ध है गांव का विकास होगा तभी देश का विकास होगा। खण्ड विकास अधिकारी गुरुशरन श्रीवास्तव ने कहा कि शासन द्वारा जारी जन कल्याणकारी योजनाओं को ज़न जन तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। कार्य क्रम का संचालन आनंद सिंह ने किया। उक्त अवसर विधायक प्रतिनिधि सुरेन्द्र कुमार मौर्य, प्रधान रत्नेश कुमार सिंह,ए, डी, ओ, पंचायत, बृजेश कुमार सिंह, सचिव ऋषि कुमार, छोटे लाल, रोहित कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष सीमा गुप्ता, समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments