ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

पीकप वाहन सहित दर्जन भर गोवंश बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार, दो फरार

 


पीकप वाहन सहित दर्जन भर गोवंश बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार, दो फरार

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में गो-तस्करी एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक घोरावल बृजेश सिंह के नेतृत्व में थाना घोरावल पुलिस ने दिनांक 07/08.04.2026 की रात्रि गश्त के दौरान चौकी शिवद्वार क्षेत्र में 04 गो-तस्कर अभियुक्तों को दर्जन भर गोवंशो में 09 बछिया व 03 बछड़ा को पिकअप वाहन पर वध हेतु लोड करते समय गिरफ्तार किया गया। जिनकी पहचान चांद मोहम्मद उर्फ सोनू उर्फ डब्बू पुत्र शिराजुद्दीन उर्फ कल्लू निवासी खुटहनिया थाना करमा जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 22 वर्ष,चांद बाबू उर्फ चन्दा पुत्र मलऊ निवासी बेलवनिया थाना घोरावल जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 25 वर्ष,जमालुद्दीन पुत्र सुलेमान निवासी गुरुवल थाना घोरावल जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 24 वर्ष व संदीप कुमार मौर्य पुत्र जगराम मौर्य निवासी तीनताली थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 22 वर्ष के रूप में की गई। फरार अभियुक्तों में आसिक रजा उर्फ नेता पुत्र मुस्तफा निवासी खुटहनिया थाना करमा जनपद सोनभद्र व मजीब उर्फ मण्डी पुत्र मुन्नू धुनिया निवासी बेलवनिया थाना घोरावल जनपद सोनभद्र। जिनकी तलाश जारी है। बरामद पिकअप वाहन संख्या UP-64 CT/1108 को धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज किया गया है। इस संबंध में थाना घोरावल पर मु0अ0सं0 70/2026 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों को कानून के हवाले किया गया। गिरफ्तारी के दौरान उ0नि0 कवीन्द्र सिंह यादव, चौकी प्रभारी शिवद्वार, थाना घोरावल , उ0नि0 बृजेश राय, थाना घोरावल, हे0का0 महेन्द्र कुमार, चौकी शिवद्वार, थाना घोरावल, हे0का0 रणजीत सिंह, चौकी शिवद्वार, थाना घोरावल, हे0का0 विपिन कुमार, चौकी शिवद्वार, थाना घोरावल , हे0का0 राजेश सिंह यादव, थाना घोरावल, हे0का0 रामनारायण यादव, थाना घोरावल व हे0का0 आशुतोष राय, थाना घोरावल जनपद सोनभद्र शामिल थे।

Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments