ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

दुष्कर्म एवं आईटी एक्ट में वांछित फरार अभियुक्त गिरफ्तार

 


दुष्कर्म एवं आईटी एक्ट में वांछित फरार अभियुक्त गिरफ्तार


सोनभद्र। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन प्रभारी निरीक्षक ओबरा सदानन्द राय के नेतृत्व में थाना ओबरा पुलिस ने पंजीकृत मु0अ0सं0-290/25 धारा 69, 351(3) बीएनएस व 67 आईटी एक्ट से संबंधित फरार अभियुक्त राज जायसवाल पुत्र बेचू जायसवाल निवासी महुआ कोठी सिरसा, थाना मेजा, जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 31 वर्ष को दिनांक 16.04.2026 को समय 23:10 बजे थाना सैनी, जनपद कौशाम्बी के सामने ओवरब्रिज हाईवे (कानपुर रोड) से दिल्ली भागने के प्रयास के दौरान गिरफ्तार किया गया जिसकी पहचान राज जायसवाल पुत्र बेचू जायसवाल निवासी महुआ कोठी सिरसा, थाना मेजा, जनपद प्रयागराज, उम्र करीब 31वर्ष के रूप में की गई।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता द्वारा थाना ओबरा पर शिकायती प्रपत्र देकर अवगत कराया गया कि अभियुक्त द्वारा उसके निजी फोटो एवं वीडियो अपने पास रखकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (व्हाट्सएप एवं फेसबुक) के माध्यम से उसे तथा उसके परिजनों/रिश्तेदारों को भेजकर वायरल किया गया। विरोध करने पर अभियुक्त द्वारा पुनः वायरल करने की धमकी दी जा रही थी, जिससे पीड़िता मानसिक रूप से अत्यंत परेशान थी। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना ओबरा पर उपरोक्त धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई थी।

गिरफ्तारी के दौरान प्रभारी निरीक्षक सदानन्द राय, थाना ओबरा जनपद सोनभद्र,हे0का0 संतोष कुमार पटेल, थाना ओबरा, का0 अरुण कुमार यादव, थाना ओबरा जनपद सोनभद्र शामिल थे।

Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments