हीटवेव के दृष्टिगत सोनभद्र के मदरसों में 31 मई तक शिक्षण कार्य स्थगित
सोनभद्र। जनपद में लगातार बढ़ते तापमान एवं मौसम विभाग द्वारा जारी हीटवेव चेतावनी को देखते हुए छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के मद्देनज़र महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सोनभद्र द्वारा जारी आदेश के अनुसार उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त एवं संचालित समस्त मदरसों में शिक्षण कार्य तत्काल प्रभाव से दिनांक 31 मई 2026 तक स्थगित कर दिया गया है।
यह निर्णय रजिस्ट्रार उ०प्र० मदरसा शिक्षा बोर्ड के पत्रांक-125 दिनांक 22 मई 2026 तथा जिलाधिकारी सोनभद्र की अनुमति दिनांक 23 मई 2026 के क्रम में लिया गया है। आदेश में कहा गया है कि वर्तमान ग्रीष्म ऋतु में तापमान सामान्य से काफी अधिक रहने की संभावना है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा अधिकारी ने समस्त अनुदानित एवं मान्यता प्राप्त मदरसों के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्यों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments