भाजपा नेता ने विश्व हिन्दू रक्षा परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सौंपा पांच सूत्रीय ज्ञापन
सोनभद्र - बभनी थाना क्षेत्र की प्रमुख समस्याएं को लेकर विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष से भाजपा के पूर्व केंद्रीय चुनाव सह कार्यालय प्रभारी (दुद्धी विधानसभा) महेंद्र कुमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से शिष्टाचार मुलाकात कर पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान क्षेत्रीय समस्या पर विस्तार से चर्चा कि और त्वरित कार्यवाही करने की मांग की गई है। ज्ञापन में मुख्य रूप से बताया कि 1. ग्राम पंचायत मुनगाडीह, धनवार मंचबधवां चकबगदरी शानी में इस क्षेत्र में मैरिज हाल की अति आवश्यकता है जिससे आदिवासी क्षेत्र की जनता लाभ उठा सकें।
2.इस क्षेत्र में खेल मैदान की अति आवश्यकता है ताकि खिलाड़ी अपना प्रदर्शन कर जिला एवं राज्य का नाम रोशन कर सके।
3. बिजली तार जर्जर अवस्था में है जिससे हमारे क्षेत्र में आयें दिन विद्युत फॉल्ट होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है बिजली सुदृढ़ीकरण की आवश्यकता है।
4. मोबाइल नेटवर्क की समस्या आज भी बरकरार है जिसके कारण क्षेत्र में नेटवर्क की समस्या समाधान हेतु मोबाइल टावर लगायें जाने की आवश्यकता है।
5. इस क्षेत्र में राजकीय इंटर कालेज का अभाव है। जिसके कारण आदिवासी क्षेत्र की बालिकायें शिक्षा से वंचित है। बालिकाओं को साक्षर बनाने हेतु राजकीय इंटर कॉलेज की आवश्यकता है। पांच सूत्री संत सॉन्ग को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंटकर कर समस्या के समाधान हेतु कार्रवाई कराने की मांग की गई।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments