ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

चोरी की 40 कुन्तल लोहे की सरिया से लदा पिकअप बरामद, दो अभियुक्त गिरफ्तार

 


चोरी की 40 कुन्तल लोहे की सरिया से लदा पिकअप  बरामद, दो अभियुक्त गिरफ्तार

 चोरी के बरामद लगभग 40 कुंतल सरिया की अनुमानित कीमत बताया गया ₹2.40000/- रुपए

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक  अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के नियंत्रण एवं चोरी के अनावरण हेतु चलाये जा रहे अभियान तथा जनपद में कबाड़ चोरी एवं अवैध कबाड़ी गतिविधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना शक्तिनगर पुलिस ने चोरी की लोहे की सरिया से लदे एक पिकअप वाहन को बरामद कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। तथा एक वांछित अभियुक्त की पुलिस तलाश कर रही है।

पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए पिकअप वाहन संख्या UP 67 T 9712 को रोककर चेक किया गया। वाहन में लगभग 40 कुन्तल लोहे की सरिया बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹2,40,000/- है। पूछताछ एवं जांच के दौरान उक्त सरिया चोरी की होना प्रकाश में आया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में  शिराज उर्फ सिराज पुत्र हकीम निवासी खड़िया थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र, 2. पियूष कुमार पुत्र अशोक ठाकुर निवासी खड़िया थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना शक्तिनगर पुलिस ने मु0अ0सं0 101/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस तथा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को कानून के हवाले किया गया। गिरफ्तारी के दौरान प्र0नि0 सत्येन्द्र कुमार राय, थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र, 02.उ0नि0 अजय कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी चौकी बीना थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र, 03. का0 सत्यम सरोज, चौकी बीना थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र, 04. का0 विजय प्रताप, चौकी बीना थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र शामिल थे।

Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments