ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

पोक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 पोक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार


सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में  प्रभारी निरीक्षक चोपन के कुशल नेतृत्व में महिला उत्पीड़न संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना चोपन पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 0151/2026 धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस व 3/4 पोक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे।

इसी क्रम में थाना चोपन पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त राजन उर्फ राजेश को आज समय करीब 05:50 बजे रेलवे स्टेशन चोपन क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया गया। जिसकी पहचान राजन उर्फ राजेश पुत्र रामचन्द्र, निवासी बेलहत्थी टोला सजहवा, थाना हाथीनाला, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 31वर्ष के रूप में की गई। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए कानून के हवाले किया गया। गिरफ्तारी के दौरान  उ0नि0 रामफेर यादव, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र, का0 राहुल यादव, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र शामिल थे।


Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments