हत्या के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-
सोनभद्र। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक घोरावल बृजेश कुमार सिन्ह
आज पुलिस टीम द्वारा खुटहां मोड़ बाईपास पर चेकिंग कर रहे थे तभी थाना घोरावल पर पंजीकृत मु0अ0सं0 250/2025 धारा 3(5), 61(2), 103(1) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त अशोक गौड़ उर्फ अशोक मांझी पुत्र छोटक गौड़ निवासी ग्राम पेढ़ थाना घोरावल जनपद सोनभद्र उम्र करीब 22 वर्ष को समय करीब 09:30 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम लगातार किया जा रहा था। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 08.12.2025 को खुटहा बाईपास पर ट्रक संख्या यूपी 70 डीटी 7488 द्वारा क्रेटा कार को टक्कर मारने से कार चालक राजेश यादव निवासी ग्राम पेढ़ थाना घोरावल की मृत्यु हो गई थी। प्रारंभिक जांच में घटना सड़क दुर्घटना प्रतीत हुई थी, लेकिन विवेचना के दौरान घटनास्थल निरीक्षण, भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों तथा कॉल डिटेल रिकॉर्ड के विश्लेषण से यह तथ्य प्रकाश में आया कि घटना सुनियोजित हत्या थी।
जांच में पता चला कि वर्ष 2023 में मंगल पाल के पुत्र अनुराग पाल के अपहरण एवं हत्या के मुकदमे में राजेश यादव मुख्य आरोपी था और जमानत पर बाहर था। इसी रंजिश में अभियुक्तों द्वारा ट्रक से टक्कर मारकर हत्या की साजिश रची गई थी। विवेचना में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 3(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी एवं धारा 281 बीएनएस की घटोत्तरी की गई।
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त अशोक गौड़ उर्फ अशोक मांझी ने बताया कि वह मंगल पाल के कहने पर योजना में शामिल हुआ था। योजना के अनुसार ट्रक चालक अभय पाल द्वारा राजेश यादव की कार में टक्कर मारकर हत्या की गई तथा घटना के बाद अभियुक्त अभय पाल को मोटरसाइकिल से मौके से भगाया था। घटना में शामिल अभियुक्त को गिरफ्तार कर आज कानून के हवाले किया गया। गिरफ्तारी के दौरान प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह, थाना घोरावल जनपद सोनभद्र, 2.हे0का0 राजीव कुमार थाना घोरावल जनपद सोनभद्र, 3.हे0का0 आशुतोष राय, थाना घोरावल जनपद सोनभद्र, 4. का0 समर बहादुर थाना घोरावल जनपद सोनभद्र शामिल थे।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments