बहला फुसलाकर युवती को ले जाने एवं शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी गिरफ्तार
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण एवं मिशन शक्ति अभियान के क्रम में थाना कोन पुलिस ने
थाना कोन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 81/2026 धारा 84, 352, 351(2) बीएनएस से संबंधित प्रकरण में अभियुक्त द्वारा युवती को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप था। पीड़िता की बरामदगी एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रयास एवं सर्विलांस सेल की सहायता से पीड़िता को सकुशल बरामद कर अभियुक्त खुर्शीद आलम उर्फ गोल्डेन पुत्र मंसूर निवासी कोन पुरानी बस्ती थाना कोन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 26 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। विवेचना एवं पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमे में धारा 69 एवं 115(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को कानून के हवाले किया गया।गिरफ्तारी के दौरान प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, थाना कोन जनपद सोनभद्र, 2. उ0नि0 लालजी यादव, चौकी प्रभारी चांची कला थाना कोन जनपद सोनभद्र, 3. हे0का0 राजेश यादव, थाना कोन जनपद सोनभद्र,4. हे0का0 विपिन जायसवाल, थाना कोन जनपद सोनभद्र शामिल थे।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments