01 किलो 200 ग्राम गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार-
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक चोपन के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों तथा मादक पदार्थों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना चोपन पुलिस ने दिनांक 13.05.2026 को समय करीब 20:25 बजे थाना चोपन पुलिस टीम द्वारा रेलवे क्रासिंग चोपन के अर्धनिर्मित रेलवे अंडरपास, कस्बा चोपन क्षेत्र से अभियुक्त जगजीवन जायसवाल पुत्र स्व. पुसई जायसवाल निवासी दरीमडोल थाना मड़वास जनपद सिद्धी, मध्यप्रदेश हाल पता चोपन रेलवे स्टेशन के पीछे थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 52 वर्ष को 01 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना चोपन पर मु0अ0सं0-175/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी के दौरान प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा, थाना चोपन जनपद सोनभद्र,2. उ0नि0 रामज्ञान सिंह यादव थाना चोपन जनपद सोनभद्र, 3.हे0का0 वीरेन्द्र कुमार थाना चोपन जनपद सोनभद्र, 4.का0 मंटू सिंह, थाना चोपन जनपद सोनभद्र शामिल थे।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments