फैमिली आईडी बनवाने पर राशन कार्ड की, पात्रता पर नहीं पड़ेगा असर - जिलाधिकारी
सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के अनुसार उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित ‘फैमिली आईडी-एक परिवार एक पहचान योजना’ के संबंध में शासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि फैमिली आईडी बनवाने से राशन कार्ड की पात्रता प्रभावित नहीं होगी। ऐसे परिवार जो वर्तमान में राशन कार्ड से आच्छादित नहीं हैं, वे फैमिली आईडी पोर्टल के माध्यम से अपना फैमिली आईडी बनवा लें, तथा पात्रता के अनुसार भविष्य में कभी भी राशन कार्ड हेतु आवेदन कर सकेंगे। राशन कार्ड निर्गत होने के बाद भी वही संख्या परिवार की फैमिली आईडी मानी जाएगी। वहीं अपात्र हो चुके राशन कार्ड धारकों के लिए अलग प्रक्रिया से फैमिली आईडी जारी की जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आमजन में फैली भ्रांतियों को दूर करते हुए योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कराया जाए।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments