ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

पिपरी पुलिस द्वारा पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 


पिपरी पुलिस द्वारा पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार


सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष पिपरी राजेश चौबे के नेतृत्व में थाना पिपरी पुलिस द्वारा पॉक्सो एक्ट वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। जिसकी पहचान फैसल खान पुत्र फिरोज खान निवासी हथवानी थाना हाथीनाला जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 20 वर्ष के रूप में की गई। घटना का संबंध में प्राप्त जानकारी अनुसार उ0नि0 जितेन्द्र सरोज चौकी प्रभारी रेनुकूट थाना पिपरी मय हमराह पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना पिपरी पर पंजीकृत मु0अ0सं0-101/2026 धारा 65(1), 127(2), 137(2), 351(3) बीएनएस व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त फैसल खान पुत्र फिरोज खान निवासी हथवानी थाना हाथीनाला जनपद सोनभद्र उम्र करीब 20 वर्ष को धौकी नाला मोड़ के पास से समय करीब 06.10 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए कानून की हवाले किया गया। गिरफ्तारी के दौरान थानाध्यक्ष राजेश चौबे थाना पिपरी जनपद सोनभद्र,2. उ0नि0 जितेन्द्र सरोज, चौकी प्रभारी रेनुकूट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र, 3. हे0का0 शिव बदन राम, चौकी रेनुकूट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र,4. का0 अजीत कुमार, चौकी रेनुकूट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र शामिल थे।

Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments