शक्तिनगर पुलिस व परिवहन विभाग की संयुक्त कार्यवाही में 02 हाईवा वाहन सीज
सोनभद्र। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान तथा वाहन चेकिंग एवं ओवरलोड भारी वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के क्रम में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर सत्येन्द्र कुमार राय द्वारा उप-सम्भागीय परिवहन अधिकारी, जनपद सोनभद्र के सहयोग से बालू लदे भारी वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान कुल 02 हाईवा वाहन निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। मानक उल्लंघन पाए जाने पर दोनों वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार सीज की कार्यवाही करते हुए उन्हें थाना शक्तिनगर परिसर में खड़ा कराया गया। साथ ही अग्रिम आवश्यक विधिक कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग को रिपोर्ट प्रेषित की गई है।
कार्यवाही के दौरान उप-सम्भागीय परिवहन अधिकारी, जनपद सोनभद्र, प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय मय पुलिस टीम, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र शामिल थे।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments