हत्या में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश राय के पर्यवेक्षण में थाना बीजपुर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-67/2026, धारा 103(1), 238(क) बीएनएस से संबंधित नामजद वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष बीजपुर राजेश कुमार सिंह मय पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में दबिश दी जा रही थी। इसी दौरान अभियुक्त सुरेश पुत्र मानिकचन्द्र, उम्र लगभग ( 23 ) वर्ष, निवासी ग्राम- सिसवा झापर, थाना -बभनी, जनपद सोनभद्र को जरहाँ मंदिर मोड़ से समय करीब 06:50 बजे प्रातः गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को कानून के हवाले किया गया। गिरफ्तारी के दौरान राजेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष बीजपुर जनपद सोनभद्र, हे0का0 भानुप्रताप यादव थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र, का0 राहुल गोड़ थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र , रि0का0 साहिल श्रीवास्तव थाना- बीजपुर, जनपद- सोनभद्र शामिल थे।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments