ओम कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणत:। क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।।

भारी मात्रा में अवैध शराब, स्कूटी व नकदी बरामद,अभियुक्त गिरफ्तार


 भारी मात्रा में अवैध शराब, स्कूटी व नकदी बरामद,अभियुक्त गिरफ्तार

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध, अपराधियों तथा अवैध मादक पदार्थों व अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में  थाना रायपुर पुलिस ने भारी मात्रा में मोबाइल अंग्रेजी शराब व स्कूटी सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की पहचान सुरेश कुमार केशरी-पुत्र कन्हैया


   उम्र करीब ( 36 ) वर्ष, निवासी - गोटीबाँध, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र के रूप में की गई। अभियुक्त के पास से बरामद. ब्लू लाइम शराब के कुल 270 पैकेट (कुल 72 लीटर), एक अदद स्कूटी (बिना नम्बर),नगद ₹5,450/-बरामद किया गया। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना रायपुर पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने अभियुक्त सुरेश कुमार केशरी पुत्र कन्हैया निवासी गोटीबाँध, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया। तलाशी एवं जांच के दौरान उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना रायपुर पर मु0अ0सं0- 86/2026, धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को कानून के हवाले किया गया। गिरफ्तारी के दौरान  उ0नि0 अतुल कुमार पटेल, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र, हे0का0 कृष्णा राय, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र,रिक्रूट आरक्षी सौरभ कुमार, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र शामिल थे।

Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla

Post a Comment

0 Comments