बिहार में तस्करी हेतु ले जाई जा रही 539.5 लीटर अवैध बीयर, 45 पेटी किंगफिशर बीयर सहित तस्कर गिरफ्तार
➤ तस्करी में प्रयुक्त महिन्द्रा स्कार्पियो वाहन एवं मोबाइल फोन बरामद।
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध बीयर बरामद की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान धर्मपाल कुमार पुत्र श्री कृष्णा पासवान, निवासी कोरी बलिया, थाना दिनारा, जनपद रोहतास (बिहार), उम्र लगभग( 24 ) वर्ष के रूप में की गई है। घटना के संदर्भ में प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना पिपरी पुलिस टीम रनटोला क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि मुर्धवा तिराहे से रनटोला मार्ग पर एक सफेद रंग की महिन्द्रा स्कार्पियो संदिग्ध अवस्था में खड़ी है, जिसमें अवैध सामग्री लदी हुई है तथा वाहन चालक कहीं जाने की फिराक में है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर वाहन चालक भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी करके मौके पर ही पकड़ लिया गया। पूछताछ एवं वाहन की तलाशी के दौरान स्कार्पियो वाहन संख्या JH06G3317 से 45 पेटी किंगफिशर बीयर बरामद हुई। जांच में कुल 1079 केन बीयर (500 एमएल प्रति केन) अर्थात कुल 539.5 लीटर अवैध बीयर बरामद की गई।
बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना पिपरी ने अभियुक्त के विरुद्ध धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। तस्करी में प्रयुक्त महिन्द्रा स्कार्पियो वाहन को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त धर्मपाल कुमार ने बताया कि वह मध्य प्रदेश के बैढ़न क्षेत्र से बीयर लेकर बिहार जा रहा था। बिहार राज्य में शराब बंदी लागू होने के कारण वह अवैध रूप से बीयर की बिक्री कर अधिक लाभ अर्जित करता था। अभियुक्त ने यह भी स्वीकार किया कि बरामद बीयर के परिवहन एवं बिक्री से संबंधित कोई वैध प्रपत्र अथवा लाइसेंस उसके पास उपलब्ध नहीं था। इस आधार पर वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को कानून के हवाले किया गया। गिरफ्तारी के दौरान थानाध्यक्ष राजेश चौबे, थाना पिपरी जनपद सोनभद्र,2.उ0नि0 जितेन्द्र सरोज, चौकी प्रभारी रेनुकूट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र, 3. उ0नि0 रविशंकर पाठक थाना पिपरी जनपद सोनभद्र, 4. हे0का0 शिवबदन राम थाना पिपरी जनपद सोनभद्र, 5. हे0का0 शंकरलाल थाना पिपरी जनपद सोनभद्र, 6. हे0का0 शेषनाथ पाण्डेय थाना पिपरी जनपद सोनभद्र शामिल थे।
Delhi 34 news report journalist by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments