शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला अभियुक्त को गिरफ्तार
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना ओबरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-113/2026, धारा 69, 115(2), 352, 351(3) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त राहुल यादव पुत्र चन्द्रमणि यादव निवासी ग्राम बर्दिया, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र को समय लगभग 05:30 बजे बग्घा नाला स्थित जिला पंचायत बैरियर के पास से गिरफ्तार किया गया।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 21.05.2026 को वादिनी द्वारा थाना ओबरा पर प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया गया कि अभियुक्त द्वारा उसे विवाह का झांसा देकर अपने प्रेमजाल में फंसाया गया तथा शादी का विश्वास दिलाकर शारीरिक संबंध स्थापित किया गया। बाद में विवाह करने से इंकार करते हुए गाली-गलौज, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी दी गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना ओबरा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना एवं अभियुक्त की तलाश के दौरान थाना ओबरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त राहुल यादव पुत्र चन्द्रमणि यादव, निवासी ग्राम बर्दिया, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग (19) वर्ष,को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए कानून के हवाले किया गया।
गिरफ्तारी के दौरान उ0नि0 राम सिंह यादव, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र, का0 प्रवीण कुमार राय, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र शामिल थे।
Delhi 34 news report by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments