आरसेटी प्रशिक्षण कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए - जिलाधिकारी
प्रशिक्षित युवाओं को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से जोड़ने के निर्देश
जेल बंदियों एवं विशेष समूहों के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित होंगे
सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय आरसेटी सलाहकार समिति (डीएलआरएस) की वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रथम बैठक एवं आरसेटी प्रशिक्षण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आरसेटी एवं आरसेटी के माध्यम से संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं एवं युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जुड़ सकें। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि आरसेटी में संचालित सभी प्रशिक्षण बैचों का प्रतिदिन फोटोग्राफ लिया जाए तथा प्रशिक्षणार्थियों की उपस्थिति का अद्यतन विवरण सुरक्षित रखा जाए। पोस्ट प्रोग्राम रिपोर्ट (पीपीआर) में प्रशिक्षणार्थियों के मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से अंकित किए जाएं, जिससे प्रशिक्षण उपरांत उनकी प्रगति का प्रभावी अनुश्रवण किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आरसेटी से प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना में आवेदन करने हेतु प्रेरित किया जाए। साथ ही उन्हें विभिन्न स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कर सफल हुए युवाओं की सफलता की कहानियों का फोटो एवं वीडियो तैयार किया जाए तथा प्रशिक्षण गतिविधियों का नियमित दस्तावेजीकरण किया जाए। इससे अन्य युवाओं को प्रेरणा मिलेगी और प्रशिक्षण कार्यक्रमों की उपलब्धियां व्यापक स्तर पर जनसामान्य तक पहुंच सकेंगी। बैठक में एनआरएलएम के सहयोग से जेल बंदियों के लिए कौशल विकास एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने, वन जीपी-वन बीसी प्रशिक्षण कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा आरसेटी में आयोजित होने वाले आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रमों की सूचना समय से संबंधित कार्यालयों को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।
इस अवसर पर डीसी एनआरएलएम सरिता सिंह, जीएम डीआईसी विनोद कुमार चौधरी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Delhi 34 news report journalist by chandra mohan Shukla
!doctype>


0 Comments